एआईएल का वैश्विक कंपनी से के साथ 4,000 करोड़ का अनुबंध निरस्त
Updated on
15-06-2020 08:23 PM
नई दिल्ली। रासायनिक कारोबार करने वाली आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एआईएल) ने सोमवार को कहा कि एक वैश्विक कंपनी के साथ कृषि रसायानों की आपूर्ति के लिए 4,000 करोड़ रुपए का उसका दीर्घकालिक अनुबंध निरस्त हो गया है। कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने जून 2017 में कृषि रसायान क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक कंपनी के साथ 10 साल के अनुबंध का समझौता किया था। इस अनुबंध से 10 साल के दौरान 4,000 करोड़ रुपए का राजस्व पैदा होने का अनुमान था। कंपनी ने कहा है कि हम आपको यह सूचित करना चाहते हैं कि 15 जून 2020 को आरती को ग्राहक से एक नोटिस प्राप्त हुआ है जिसमें उसने अनुबंध को निरस्त करने का विकल्प चुना है।
हमारा मानना है कि इसके पीछे ग्राहक की रणनीति में बदलाव प्रमुख वजह है। इस अनुबंध के समाप्त होने से समझौते के तहत मुआवजे के प्रावधान प्रभाव में आ जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप आरती इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एआईएल) को 12 करोड़ से 13 करोड़ डालर के दायरे में यानी करीब 913 करोड़ रुपयए से लेकर 989 करोड़ रुपए तक मुआवजा प्राप्त होगा। एआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजेन्द्र गोगरी ने कहा कि यह परियोजना हमारे लिए एक प्रमुख वृद्धि कारक पहल थी। इस मामले में जो नोटिस आया है उसके पीछे हमारी कोई पहल नहीं है। उन्होंने कहा कि बहरहाल ग्राहक की रणनीति में बदलाव के कारण इस व्यवसाय में निहित अवसर कम नहीं हो जाते हैं।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…