Select Date:

सितंबर में सीनियर टीम के लिए अभ्यास शिविर की योजना बना रहा एआईएफएफ

Updated on 18-07-2020 06:31 PM
नई दिल्ली । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने कहा है कि वह सितंबर की शुरुआत में भुवनेश्वर में सीनियर राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए शिविर के आयोजन की योजना बना रहा है। यह शिविर इसलिए लगाया जा रहा है ताकि अक्टूबर में कतर के खिलाफ 2022 विश्व कप के क्वालीफाइंग दौर के मैच से पहले टीम को अभ्यास का अवसर मिल सके। वहीं इस मामले में एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने कहा कि राष्ट्रीय शिविर के आयोजन को लेकर शीघ्र ही ओडिशा सरकार का जवाब मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो खिलाड़ियों को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ आठ अक्टूबर को होने वाले मैच से पूर्व तैयारी के लिए एक महीने का समय मिल जाएगा। दास ने कहा, ‘‘हम सीनियर पुरुष टीम के लिए सितंबर की शुरुआत में ही शिविर की योजना बना रहे हैं। हम भुवनेश्वर में शिविर चाहते हैं क्योंकि कतर के खिलाफ मैच वहीं होना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम ओडिशा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण के संपर्क में भी हैं। हमें उनकी भी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी के कारण आजकल कठिन हालात है पर हमें कोई तो विकल्प निकालना ही होगा।’’भारत पहले ही 2022 विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गया है लेकिन वह 2023 एएफसी एशिया कप में जगह बनाने की दौड़ में है क्योंकि यह संयुक्त क्वालीफिकेशन अभियान है। कतर के बाद भारत बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर 12 नवंबर को और अफगानिस्तान के खिलाफ कोलकाता में 17 नवंबर को खेलेगा। दास ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आयु वर्ग की टीमों के लिए शिविर के आयोजना की योजना अभी तय नहीं है। उन्होंने हालांकि कहा कि एआईएफएफ जल्द ही अंडर-16 पुरुष और अंडर-17 महिला टीमों के लिए शिविर के आयोजन का तरीका ढूंढेगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.