Select Date:

कृषि मंत्री नेताम ने साथी बाजार अधोसंरचना निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Updated on 21-02-2026 12:15 PM

दुर्ग। प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में आज बीज निगम प्रक्षेत्र रूआबांधा भिलाई में देश का प्रथम साथी बाजार अधोसंरचना निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने की। प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। लगभग 60 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली साथी बाजार के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें कृषकों के स्व सहायता समूहों / एफ पी.ओ. को उनके उत्पाद सीधे उपभोक्ता को विक्रय करने हेतु अपना मंडी उपलब्ध होगा। कृषको के स्व सहायता समूहों / एफ.पी.ओ. को अपने उत्पादो का भण्डारण करने के लिये 5000 मि. टन का कोल्डस्टोरेज उपलब्ध कराया जायेगा। कृषकों के स्व सहायता समूहों / एफपीओ. को अपने उत्पादों का प्रसंस्करण कराने के लिये प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जाएगा। कृषकों को उच्च गुणवत्ता एवं उचित मूल्य पर आदान सामग्री उपलब्ध कराने के लिये एग्रीमॉल स्थापित किया जाएगा। कृषकों को नवीन तकनीक की जानकारी एवं सलाह, किराये पर उपकरण तथा परीक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के लिये कृषक सहायता केन्द्र स्थापित किया जायेगा जिसका संचालन विश्वविद्यालय के स्नातको द्वारा किया जायेगा। कृषकों के स्व सहायता समूहों, एफ.पी.ओ / स्वदेशी कंपनियो को अपने उत्पाद विक्रय करने के लिये सुपर बाजार उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश एवं देश की स्वदेशी उद्यमों को अपने उत्पाद विक्रय करने के लिये स्पेशल प्रमोशन जोन के माध्यम से विक्रय काउंटर बूट मॉडल पर उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट को अपना विक्रय काउंटर खोलने के लिये स्थल बूट मॉडल पर उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध गेमिंग कंपनियों को अपना काउंटर खोलने के लिये स्थल बूट मॉडल पर उपलब्ध कराये जायेंगे। राज्य की शासकीय इकाईयों जैसे दुग्ध महासंघ, लघुवनोपज संघ, हस्तशिल्प विकास निगम इत्यादि को अपने उत्पाद विक्रय करने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम की मौजूदगी में किसान कल्याण एवं कृषि के नवाचार हेतु चार एमओयू भी हुए। जिसके अन्तर्गत सेरीक्रॉफ्ट फाउण्डेशन रायपुर द्वारा शहतूत (मलवेरी) कोसा उत्पादन कर उत्पादित कोसा को खरीदने की व्यवस्था, कवरक्रॉफ्ट इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जोखिम को कवर करने के लिए सभी किसानों व जरूरतमंदों को बीमा सुरक्षा, स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल युनिर्वसिटी द्वारा ग्रामीण प्रौद्योगिकी एवं इन्टरप्रेनरशीप कृषकों एवं उनके विद्यालयीन बच्चों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण उद्यम एवं विपणन हेतु मेंबरशीप देना तथा बलराम कृषि को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा फसल परिवर्तन नेपियर घॉंस उगाकर उपज की खरीददारी, पलारी विस्तारकरण हेतु कांफ्रेंस, बायोगैस एवं पैलेट निर्माण कर किसानों की आय में वृद्धि किया जाएगा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि किसानों के लिए आज दिन ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय दुगुनी कर आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना यहां मूतभूर्त रूप लेने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सोच के अनुरूप साथी बाजार के माध्यम से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बाजार के माध्यम से बेरोजगार भी अपने तकनीकी ज्ञान के आधार पर कृषि के क्षेत्र में नवाचारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिला के किसान नवाचार करने में अग्रणी है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम दिलाने का यह एक अच्छा पहल है। प्रदेश की सरकार किसानों के स्वाभिमान बढ़ाने बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने साथी बाजार की सौगात के लिए यहां के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि कृषि की उन्नत तकनीक के साथ नवाचारी में यहां के किसान अग्रणी भूमिका में है। इनके उत्पाद देश के अन्य प्रांतों में भेजे जा रहे हैं। साथी बाजार के माध्यम से उत्पादों के उचित मूल्य मिलने पर उनके आय दुगुनी होगी और वे आत्मनिर्भर होंगे। उन्होंने देश का प्रथम साथी बाजार निर्माण के लिए दुर्ग जिले के चयन पर कृषि मंत्री नेताम जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि यह बड़ी गौरव की बात है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में देश का प्रथम साथी बाजार का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां के किसान भाईयों को साथी बाजार के माध्यम से उनके उत्पाद को उचित दाम में बेचने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें कृषि में नवाचारी के भी अवसर मिलेंगे और वे अपनी आमदनी में दुगुनी करने में सफल होंगे। कार्यक्रम को राज्य के बीज विकास निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान साथी बाजार की स्थापना में सहयोग करने वालों को मुख्य अतिथि कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री नेताम ने शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे एवं सुरेन्द्र कौशिक सहित अन्य प्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, बीज निगम के संचालक अजय अग्रवाल, कृषि एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.