आगरा के जूता निर्यातकों ने चीन को दिया 400 करोड़ का झटका
Updated on
05-07-2020 11:35 PM
आगरा। लद्दाख में बीते 15 जून को गलवान घाटी पर भारत-चीन के बीच हुए विवाद में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद देश चीन के बहिष्कार की मुहिम शुरु हो गई है। ताजनगरी आगरा में जूता निर्यातकों ने भी चीन को झटका देने की तैयारी कर ली है। आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चर्स एंड एक्सपोर्ट चेंबर एफमैक ने मीट एट आगरा में चीन की कंपनियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
यह जूता निर्यातकों की संस्था है जिसने चीन को लगभग 400 करोड़ रुपए का का झटका देने की तैयारी कर ली है। वहीं मेट्रो ट्रेन का ठेका भी चीनी कंपनी से छीन लिया गया है। एफमैक का इस वर्ष 14 वें संस्करण का तीन दिवसीय कार्यक्रम अक्तूबर के अंत में होगा। इसमें मशीन और कंपोनेंट्स की देश दुनिया से लगभग 225 कंपनियां शामिल होती हैं। जिसमें ताईवान, इटली, जर्मनी के अलावा चीन से करीब 20 कंपनियां भाग लेती हैं।
एफमैक के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि मौजूदा हालात में संस्था ने चीन को न बुलाने के फैसला लिया है। इससे चीन का औसतन 400 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित होगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी चीन को झटका दिया है। सूत्रों के अनुसार कानपुर और आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए चीन की कंपनी को अयोग्य माना गया है और मेट्रो ट्रेन बनाने का ठेका बॉम्बार्डियर इंडिया कंपनी को दिया गया है।
इस कंपनी के गुजरात स्थित प्लांट से आगरा और कानपुर मेट्रो ट्रेनों की सप्लाई की जाएगी, जो ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम को मजबूती देगी। इसके लिए चीन की कंपनी सीआरआरसी नैनजिंग पुजहेन लिमिटेड ने भी निविदा भरी थी लेकिन तकनीकी खामियां पाए जाने के कारण चीनी कंपनी को अयोग्य घोषित कर दिया गया। बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्ट इंडिया प्राइवेट लि. एक भारतीय कॉन्सोर्सियम (कंपनियों का समूह) है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…