Select Date:

हैट्रिक हार के बाद गुजरात जायंट्स को मिली जीत, यूपी वॉरियर्स के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की राह

Updated on 23-01-2026 12:33 PM
वडोदरा: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स के हाथ का सिलसिला थम गया है। पहले दो मैचों में जीत के बाद गुजरात को लगातार 3 हार मिली थी। अब सीजन के 14वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जीत हासिल की। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर गुजरात को 45 रनों से जीत मिली। इस जीत से टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 6 मैचों में उसके 6 पॉइंट हो गए हैं। पहले खेलते हुए गुजरात ने 8 विकेट पर 153 रन बनाए। यूपी की पारी 108 रनों पर सिमट गई।

सोफी डिवाइन ने नाबाद फिफ्टी ठोकी

बीसीए स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग की। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने डैनियल व्याट-हॉज के साथ 3 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की। हॉज 14 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद बेथ मूनी ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 93 के स्कोर तक पहुंचाया।
मूनी ने 34 गेंदों में 5 चौकों के साथ 38 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद सोफी डिवाइन ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। क्रांति गौड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने 2-2 विकेट हासिल किया, जबकि दीप्ति शर्मा और क्लो ट्रायोन ने 1-1 विकेट निकाला।

यूपी ने एक के बाद एक विकेट खोए

इसके जवाब में यूपी वॉरियर्स 17.3 ओवरों में 108 रन पर सिमट गई। इस टीम को 2 रन पर किरण (0) के रूप में पहला झटका लगा। पिछले चार मैच में वह तीसरी बार जीरो पर आउट हुई हैं। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग (14) ने फोएबे लिचफील्ड के साथ 37 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इस टीम के लिए फोएबे लिचफील्ड ने 27 गेंदों में सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि क्लो ट्रायोन ने 30 रन की नाबाद पारी खेली।कप्तान मेग लैनिंग ने 14 रन का योगदान दिया। इनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने दहाई का आकंड़ा नहीं छुआ। जायंट्स की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि रेणुका ठाकुर और सोफी डिवाइन ने 2-2 विकेट निकाले।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.