चीनी सेना के पीछे हटने के बाद अब ड्रैगन के कदम वापस खींचने की बारी
Updated on
10-06-2020 07:33 PM
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में महीनेभर से भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव में कुछ कमी आई है। चीनी सेना ने कुछ इलाकों से अपने कदम पीछे खींचे हैं। हालांकि, भारतीय सेना भी कुछ दूरी तक वापस आई है। सूत्रों के अनुसार, पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्र से चीन की सेना डेढ़ किलोमीटर पर वापस लौट गई है।
चीनी सेना गलवान घाटी और हॉट स्प्रिंग क्षेत्रों से पीछे हटी है, लेकिन पैंगोंग में अभी भी मोर्चे पर डटी हुई है। उस क्षेत्र से अपने कदम वापस नहीं लिए हैं। चीन की सेना का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने भी पैंगोंग में मोर्चे बंदी कर रखी है। दोनों ही सेनाएं आमने-सामने हैं। सेनाएं पैंगोंग सो, दौलत बेग ओल्डी, डेमचोक जैसे क्षेत्रों में तो अपने मोर्चे पर डटी हैं और अगले कुछ दिनों में टकराव का समाधान खोजने के लिए कई दौर की बातचीत होंगी। ऐसे में अब इन क्षेत्रों पर सभी की नजरें टिक गई हैं कि चीनी सेना कब अपने कदम पीछे खींचती है। हालांकि, कई क्षेत्रों से चीनी सेनाओं के पीछे हटने पर रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों सेनाओं ने सैनिकों के अलावा इन तीन इलाकों से कुछ अस्थायी ढांचा वहां से हटाया है। चीनी सेना ने कुछ तंबू भी वहां से हटाए हैं। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने इसे सकारात्मक घटनाक्रम बताया है। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों देश वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम रखने और बातचीत के जरिये गतिरोध को सुलझाने पर सहमत हैं।
दोनों देशों के बीच तनाव को और कम करने के लिए बुधवार को दोनों देशों के बीच मेजर जनरल स्तर की बातचीत होगी। इस बातचीत से उम्मीद की जा रही है कि कुछ और सकारात्मक नतीजे निकलेंगे। बातचीत से ठीक पहले चीन की सेनाओं के पीछे हटने को सकारात्मक कदम माना जा रहा है। भारतीय और चीनी सैनिकों में पैंगोंग सो इलाके में पांच मई को हिंसक झड़प हुई थी जिसके बाद से दोनों पक्ष वहां आमने-सामने थे और गतिरोध बरकरार था। यह 2017 के डोकलाम घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सैन्य गतिरोध बन रहा था। छह जून को हुई थी वार्ता दोनों देशों के बीच मौजूदा तनाव को लेकर अब तक की उच्च स्तरीय वार्ता छह जून को हुई थी।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…