राहत पैकेज के बाद सरकार का पूरा जोर, अब क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने पर घटेगी ब्याज दर!
Updated on
20-05-2020 07:00 PM
नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते राहत पैकेज की घोषणा के बाद अब केंद्र सरकार का पूरा जोर अब क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने पर है, यानी ज्यादा लोन देने पर है। ऐसे में ब्याज दर में और कटौती की गुंजाइश निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार चाहती है कि बैंक, आम आदमी से लेकर छोटे कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा कर्ज दें, ताकि मार्केट में मनी फ्लो बढ़ सके। यही कारण है कि इस मसले पर वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के बीच जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होगा।
रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की समीक्षा 5 जून को होने जा रही है। इससे पहले आरबीआई के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, राहत पैकेजों के तहत किसानों और कुछ सीमित आय वालों को होम लोन पर ब्याज दरों में कुछ समय के लिए कटौती का तोहफा दिया गया है, मगर आम आदमी के लिए लोन की ब्याज दरों में उतनी कटौती नहीं की गई है, जितनी उम्मीद थी। रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में की गई जोरदार कटौती के बाद भी बैंकों ने उस अनुपात में लोन सस्ता नहीं किया है, जबकि इस वक्त की सबसे जरूरत है कि लोन इतने सस्ते हों कि आम आदमी ज्यादा लोन ले, ताकि मार्केट में मनी फ्लो बढ़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार और रिजर्व बैंक इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे। अधिकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और कटौती हो सकती है। कर्ज और सस्ते हो सकते हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…