भारत को 'नरक जैसा' बताने के बाद अब ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर का उड़ाया मजाक, घटिया हरकत, हो रही थू-थू
Updated on
05-06-2026 02:15 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और भारी आवाज का मजाक उड़ाया और पूछा 'क्या तुम जर्मनी से हो?' ट्रंप ने भारतीय पत्रकार के भारी लहजे को लेकर वाइट हाउस में मजाक उड़ाया। भारतीय पत्रकार ने उनसे भारत के साथ होने वाले ट्रेड डील को लेकर सवाल पूछा था जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'क्या तुम भारतीय हो? मुझे लगा जर्मनी से हो।' उन्होंने आगे कहा 'मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं। तुम सेन्ट्रल कास्टिंग हो और ये बहुत अच्छी बात है।'
अमेरिकी राष्ट्रपति के 'सेन्ट्रल कास्टिंग' कहने का मतलब भी रिपोर्टर का मजाक उड़ाना था। इस शब्द का इस्तेमाल हॉलीवुड की फिल्मों में लीड कैरेक्टर के लिए किया जाता है। 'सेंट्रल कास्टिंग' एक हॉलीवुड टर्म है जिसका उपयोग उन लोगों के लिए किया जाता है जो बिल्कुल किसी फिल्म के परफेक्ट हीरो या किरदार जैसे दिखते हैं।
भारतीयों के बोलने के लजहे का मजाक उड़ाते रहते हैं ट्रंप
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने भारतीयों के बोलने का लहजा उड़ाया है। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें भारतीयों को 'हेलहोल' यानि 'नरक जैसा' बताया था। ये एक नस्लीय टिप्पणी थी जिसके लिए उनकी काफी आलोचना की गई थी। 2016 में भी अपने पहले राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान डेलवेयर की एक रैली में ट्रंप ने भारतीय कॉल सेंटर के कर्मचारियों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने एक नकली भारतीय लहजे में बात करते हुए कहा था कि जब आप अपने क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करते हैं तो आगे से आवाज आती है 'हम भारत से बोल रहे हैं।' हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने यह भी जोड़ दिया था कि भारत एक बेहतरीन जगह है और वे भारतीय नेताओं से नहीं बल्कि अमेरिकी नेताओं की बेवकूफी से परेशान हैं।
द वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक 2018 में ट्रंप ने वाइट हाउस की बैठकों में अफगानिस्तान नीति पर चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के बोलने के तरीके और उनके भारतीय लहजे की नकल उतारते थे। फरवरी 2025 में वाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक भारतीय पत्रकार ने उनसे भारत-विरोधी गतिविधियों को लेकर सवाल पूछा तो ट्रंप ने उसका जवाब देने के बजाय पत्रकार के लहजे पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जिस तरह से बोलते हैं उस वजह से उन्हें 'एक शब्द भी समझ नहीं आ रहा है' और फिर उन्होंने पत्रकार को चुप करा दिया था।
सोशल मीडिया पर ट्रंप की आलोचना
ट्रंप की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की गई है। फ्रेंकी डी गोलकीपर नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा है 'उन्होंने एक जोकर को राष्ट्रपति चुना है। यह समझ में आता है कि वह ऐसे बयान देते हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि 'इस बीच उनका परिवार भारत में ज्ञान पाने के लिए गायों की पूजा कर रहा है।' विल नाम के यूजर ने लिखा है 'हर किसी का अपना एक लहजा होता है अगर कोई ट्रंप से कह दे कि उनकी बात किसी को समझ नहीं आती तो वह बच्चों की तरह गुस्सा करने लगेंगे।'
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मोईद यूसुफ ने कहा है कि मल्टी-अलाइनमेंट और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी हासिल करने और एशिया में एक मजबूत 'मिडिल पावर' सहयोगी बनने के…
इस्लामाबाद: चीन में बनी पाकिस्तानी नेवी की पहली हंगोर क्लास सबमरीन गुरुवार 11 जून को कराची पहुंच गई। यह सबमरीन चीन से रवाना होकर मलेशिया, इंडोनेशिया, सुंडा जलडमरूमध्य के रास्ते…
बैंकॉक: थाईलैंड की राजकुमारी बज्रकीतिआभा नरेंद्र देब्यावती का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले तीन साल से ज्यादा समय से कोमा में थी, जिसके चलते…
ढाका: बांग्लादेश के जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि भारत अगर जबरदस्ती लोगों को सीमा के अंदर भेजता रहा तो द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। उनका कहना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों ने खूनी खेल खेला है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई हैं, जिसमें 27…
स्टॉकहोम: भारत ने परमाणु बम बनाने के मामले में पाकिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है। दुनिया भर में हथियारों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
काठमांडू: पिछले हफ्ते नई दिल्ली में नेपाल की सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने का भव्य स्वागत किया गया था। उनका दौरा खत्म होने के अगले ही दिन…