अप्रैल में अतिरिक्त गैर-खाद्य ऋण वृद्धि 1.2 प्रतिशत घटी
Updated on
30-05-2020 11:33 PM
मुंबई। अप्रैल में गैर-खाद्य ऋण में नयी वृद्धि मार्च की तुलना में 1.2 प्रतिशत घटकर 91 लाख करोड़ रुपए रही। मार्च में इस तरह के बकाया कर्ज में 92.12 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त वृद्धि हुई थी। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सालाना आधार पर गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि अप्रैल के अंत में घटकर 7.3 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल इसी महीने में 11.9 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार सूक्ष्म, लघु, मझोले और बड़े उद्योगों को अतिरिक्त ऋण की वृद्धि समीक्षाधीन महीने में 0.7 प्रतिशत घटकर 28.84 लाख करोड़ रुपए रही, जो इससे पिछले महीने 29.05 लाख करोड़ रुपए था। वहीं सूक्ष्म और लघु उपक्रमों को अप्रैल में ऋण 6.2 प्रतिशत घटकर 3.58 लाख करोड़ रुपए रहा, जो मार्च में 3.81 लाख करोड़ रुपए रहा था। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को ऋण 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8.12 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो मार्च में 8.07 लाख करोड़ रुपए रहा था।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…