Select Date:

अडानी ग्रुप ने पलटी बाजी, शेयरों में उछाल, पिछले सत्र में गंवाए थे 1.2 लाख करोड़

Updated on 27-01-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप से शेयरों में आज काफी तेजी आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन के शेयरों में 6% तक तेजी आई। इससे पहले पिछले सत्र में ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और उसका मार्केट कैप 1.2 लाख करोड़ रुपये गिर गया था। लेकिन आज मामला पलट गया। यह उछाल तब आया जब गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने इस सप्ताह अदालत में अपनी पहली याचिका दायर की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि वे समन स्वीकार करने पर बातचीत करने के इच्छुक हैं, क्योंकि सरकार ने उन्हें दो बार डिलीवर करने से इनकार कर दिया था। इससे मंगलवार के कारोबार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 5.5% बढ़कर अपने दिन के उच्चतम स्तर 1,965 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। इसी तरह अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.5% बढ़कर 1,368 रुपये पर आ गए, जबकि अडानी ग्रीन के शेयर 6% चढ़कर 818 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। अडानी टोटल गैस के शेयर 3.4% बढ़कर 535 रुपये प्रति शेयर हो गए, जबकि सीमेंट दिग्गज अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के शेयरों में 2% तक की बढ़ोतरी हुई।

क्या है मामला?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने एक अमेरिकी अदालत से गौतम अडानी और सागर अडानी को सीधे ईमेल द्वारा समन भेजने की अनुमति मांगी थी। अडानी ग्रुप के अधिकारियों पर भारत में ग्रीन एनर्जी के ठेके लेने के लिए 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने और यह बात अमेरिकी निवेशकों से छिपाने के आरोप हैं। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.