मोहाली। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई (एसीयू) की दो सदस्यीय टीम ने पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित मैच फिक्सर रविंदर दांडीवाल से मोहाली में पूछताछ की है। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ के पास खेले गए एक टी20 मैच के आयोजन में दांडीवाल की ही अहम भूमिका रही है। इस मैच को श्रीलंका के एक लीग मैच का पेश कर सटोरियों ने करोड़ों की रकम कमाई है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग यू टयूब पर की गयी। इसी सिलसिले में दांडीवाल की गिरफ्तारी हुई है। बीसीसीआई की टीम दांडीवाल से सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए दिल्ली से मोहाली पहुंची। बीसीसीआई एसीयू प्रमुख अजीत सिंह ने पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कहा कि दांडीवाल की गिरफ्तारी से मैच फिक्सरों में हड़कंप मचा है इससे भष्ट्राचारियों को एक कड़ा संदेश जाएगा। पंजाब पुलिस ने उसे पांच दिनों के लिए हिरासत में लिया है। वे अपनी जांच जारी रखेंगे और अगर कुछ खुलासा होता है तो हम से जानकारी साझा करेंगे।’
सिंह ने इस मामले में सहयोग के लिए पंजाब पुलिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने तत्काल प्रभावी कदम उठाया है। एसीयू प्रमुख ने पिछले सप्ताह दांडीवाल को जाना माना फिक्सर बताया था, जब ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया पुलिस ने उसे टेनिस मैच फिक्सिंग स्कैंडल का सरगना बताया था।
बीसीसीआई पिछले चार वर्षों से उस पर नजर रख रही थी। सिंह ने कहा, ‘मैं सिर्फ उसके क्रिकेट से जुड़ाव के बारे में बात कर सकता हूं लेकिन वह अन्य खेलों से भी जुड़ हुआ है। वह खुद अपनी लीग को शुरु करने की कोशिश करता है और जब इस में सफल हो जाता है तो अपने मन मुताबिक परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश करता है।’
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…