पोषण माह के तहत जनजागरूकता के लिए आज भी जारी रही गतिविधियां
Updated on
12-09-2020 11:39 PM
कोरबा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जारी पोषण माह के तहत जिले मे आज भी जनजागरूकता की कई गतिविधियां सम्पन्न हुई। कोरोना महामारी के इस दौर मे कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए आज ग्राम पंचायत जेंजरा मे जननी महिला संकुल संगठन और आंगनबाड़ी केन्द्र द्वारा किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता रखने के तरीके और उसके फायदे बताये गये। गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका टीकाकरण किया गया तथा गर्भ मे पल रहे बच्चे के शारीरिक-मानसिक विकास के लिए पोषण के महत्व को समझाया गया। प्रदेश मे बच्चों, गर्भवती महिलाओ और शिशुवती महिलाओं को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए राज्य शासन द्वारा विशेष पोषण माह सात सितंबर से शुरू हुआ हैं। इस दौरान सुपोषण के बारे में जागरूकता लाने के लिए चित्रकारी, स्लोगन तथा रंगोली द्वारा संदेश दिया जा रहा है। गांवो मे सुपोषण चैपाल का भी आयोजन किया जा रहा है।
जिले मे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गंभीर कुपोषित बच्चों का अलग से चिन्हांकन करके उन्हें पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों के माता-पिता को पौष्टिक भोजन से होने वाले फायदो की जानकारी भी दे रहे हैं। गांव में सुपोषण चैपाल का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें सुपोषण से संबंधित सभी जानकारी अभिभावकों को दिया जा रहा है। सुपोषण चैपाल में विभिन्न पौष्टिक आहारों का महत्व के साथ-साथ उसके सेवन करने के तरीके को भी पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर बताया जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रो में चित्रकारी, सुपोषण से संबंधित स्लोगन तथा रचनात्मक चित्रकारी को बच्चों के साथ बड़े भी रूचि लेकर सुपोषण का महत्व समझ रहे हैं। बच्चों तथा महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पौष्टिक आहार का वितरण किया जा रहा है। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो मे कार्यकर्ताओ एवं समूहो की महिलाओं द्वारा केन्द्रो और अपने घरोे मे पोषण अभियान संबंधी आकर्षक रंगोली तथा चित्रकारी बनाई जा रही है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…