जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर गठित अधिकारियों की टीम ने बिना मास्क के सार्वजनिक स्थलों में घूमने वाले और बिना मास्क लगाए कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज 117 व्यक्तियों से 16 हजार 950 रुपये की जुर्माना राशि की वसूली की है। सभी दुकानदारों से कहा गया है कि वे खुद मास्क लगाएं, ग्राहकों को भी मास्क लगाने प्रोत्साहित करें, दुकान में सेनिटाइजर रखें, ग्राहकों और खुद के हाथ को समय-समय पर सेनेटाइज करते रहें। दुकान में एक साथ 5 ग्राहकों को इकठ्ठा न होने दें।
अनुविभाग स्तर पर कार्यवाही
अनुविभागवार की गई कार्यवाही में अधारताल अनुविभाग के अंतर्गत मास्क नहीं लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, सार्वजनिक स्थलों पर थूकने आदि के 5 प्रकरणों में 1050 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जबकि सिहोरा अनुविभाग में इन्हीं मामलों के 43 प्रकरणों में चार हजार 900 रुपये की राशि वसूली गई। वहीं शहपुरा अनुविभाग में 69 प्रकरणों में 11 हजार रुपये की जुर्माना राशि की वसूली की गई।
ओव्हर प्राइजिंग की रोकथाम एवं गुणवत्ता बनाएं रखने संबंधी कार्यों के लिए गठित टीमों के द्वारा मास्क, फेस कव्हर धारण नहीं करने वाले तीन व्यवसाइयों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु आउट पोस्ट पुलिस चौकी गौरैयाघाट को पत्र लिखा गया है। वहीं पिछले दो दिनों में सेनिटाइजर्स के कुल सात नमूने प्राप्त किये गये हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इससे संबंधित रिपोर्ट प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…