Select Date:

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो: सुंदरानी

Updated on 13-01-2021 11:06 PM

रायपुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरानी ने सोमवार को राजधानी के एक कांग्रेस पार्षद कामरान अंसारी द्वारा आदिवासी युवक उसकी माँ के साथ की गई बेरहम मारपीट बदसलूकी की घटना पर प्रदेश सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा है कि आरोपी पार्षद के खिलाफ केवल एफआईआर दर्ज करके प्रदेश सरकार अपने दायित्व की इतिश्री माने, बल्कि आरोपी पार्षद की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। श्री सुन्दरानी ने पूछा कि एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी पार्षद और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? क्या सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों को किसी के भी साथ बेरहम मारपीट और अपराध करने की छूट है?

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरानी ने कहा कि प्रदेश सरकार के राजनीतिक संरक्षण में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता, जनप्रतिनिधि और उनके परिजन हिंसक अराजकता का उत्सव मना रहे हैं और कानून का उन्हें कोई खौफ नहीं रह गया है। सोमवार को अपनी माँ के साथ अपने वार्ड पार्षद के पास पहुँचे एक आदिवासी युवक उसकी मां को सत्ता के नशे में चूर पार्षद अंसारी और उनके लोगों ने बेरहमी से सरेआम पीटकर संवेदनहीनता का जो शर्मनाक प्रदर्शन किया है, भाजपा उसकी भर्त्सना करती है और पीड़ित आदिवासी युवक उसकी माँ को इंसाफ दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दुहराती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरानी ने कहा कि प्रदेश इस बात का साक्षी है कि अमूमन सभी अपराधों में कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और उनके परिजनों की संलिप्तता उजागर होने के बावजूद उन पर तो कोई कानूनन और ही संगठन के स्तर पर कार्रवाई की गई, उल्टे आरोपियों को पुलिस की मौजूदगी में सत्ता की धौंस दिखाकर कांग्रेस के नेता अपने साथ लेकर जाने जैसा शर्मनाक उदाहरण पेश कर चुके हैं। श्री सुन्दरानी ने कहा कि कांग्रेस के नेता गांधीगिरी सीखने वर्धा जाने की नौटंकी करके अपना वक्त जाया ही कर रहे हैं क्योंकि एक तरफ गांधी की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरफ पार्टी का एक जनप्रतिनिधि हिंसा करके अराजकता फैलाने में लगा है!


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.