वैज्ञानिकों के मुताबिक मौजूदा जांच किट के सटीक नतीजे आने की दर काफी कम
Updated on
09-06-2020 08:25 PM
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 जांच किट से होने वाली जांच से गलत रिपोर्ट आने के मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि यह महामारी को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकारी एजेंसियों को सुझाव दिया है कि वे निर्माताओं को जांच की दक्षता संबंधी जानकारी मुहैया कराएं। शोधकर्ताओं ने कहा कि बड़े पैमानों पर जांच की कमी अर्थव्यवस्थाओं को दोबारा खोलने में प्रमुख बाधा है। शोधपत्र में वैज्ञानिकों ने कहा कि जांच का दायरा बढ़ाने में प्रगति हुई है लेकिन नतीजों की परिशुद्धता अब भी चिंता का विषय है। शोधकर्ताओं ने कहा,संक्रमण का पता लगाने के लिए होने वाली जांच में गले और नाक से लिए गए नमूनों का इस्तेमाल होता है और यह दो तरीकों से गलत हो सकता है। उन्होंने कहा, गलती से नमूने पर संक्रमित होने का लेबल लगाने पर व्यक्ति को अनावश्यक रूप से पृथकवास में रहने, उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान जैसे असर हो सकते हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक मौजूदा जांच किट के सटीक नतीजे आने की दर काफी हद तक कम है। उन्होंने कहा कि पिछले अध्ययनों के मुताबिक इन किट की संवेदलशीलता 70 प्रतिशत तक हो सकती है। शोधपत्र ने लिखा,संवेदनशीलता के आधार और जांच से पहले 50 प्रतिशत सटीक नतीजे आने की संभावना के आधार पर जांच के बाद 23 फीसदी मामलों में संक्रमण का पता नहीं चलने की आशंका है। यह किसी को संक्रमण मुक्त मानने के स्तर से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि इन जांच किटों की संवेदनशीलता में अंतर और जांच को प्रमाणित करने के लिए मानक प्रक्रिया की अनुपस्थिति चिंता का विषय है। विभिन्न अध्ययनों की समीक्षा करने के आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में संक्रमितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जो चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों ने 957 कोरोना संक्रमितों या संक्रमण के संदिग्धों पर किए गए अध्ययन की समीक्षा करते हुए कहा कि जांच के गलत नतीजे आने की आशंका दो से 29 प्रतिशत तक है। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा कि यह पुख्ता सबूत नहीं है क्योंकि इन मरीजों की जांच के तरीके स्पष्ट नहीं है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…