Select Date:

लॉकडाउन में भी हो रहे हादसे

Updated on 26-05-2020 09:58 PM

दो हादसों में दो की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
जबलपुर. शहर में भले ही लॉक डाउन लागू पर सड़क पर खून बह रहा हे। सड़क हादसे हो रहे है।   अधारताल व माढ़ोताल क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में  हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई हैं वहीं एक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानताल क्षेत्र निवासी संजय चौधरी अपने बहनोई शिवकुमार चौधरी के साथ मोटर साइकल से महाराजपुर जाने के लिए निकले थे, जब वे कृषि कालेज के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान सामने से आ रहे आटो के चालक ने टक्कर मार दी, आटो की टक्कर लगते साले व जीजा मोटर साइकल सहित उछलकर सामने की ओर गिरे, जिससे दोनों के हाथ, पैर, सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आई।  राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने संजय को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं शिवकुमार की हालत को देखते हुए भरती कर लिया है। अस्पताल में भरती शिवकुमार की हालत भी नाजुक बनी हुई ह। इसी तरह माढ़ोताल के ग्र्राम महगवां में शाम 7.30 बजे के लगभग राजू चढार काम व्यक्ति काम निपटाकर पैदल घर जा रहा था, इस दौरान पीछे से आ रहे  भारी वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया, हादसे में राजू के सिर, चेहरे, सीने व पेट में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.