अभिनेता आयुष्मान खुराना कोरोना वायरस के वजह से लागू लॉकडाउन के बीच वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सीय जरूरत के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इस पर उन्होंनें कहा कि वह इस कार्य का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस पहल के प्रति जागरूकता लाने के लिए आयुष्मान को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा नियुक्त किया गया है। आयुष्मान ने कहा कि “हमारे देश और मानवता को प्रभावित करने वाली इस कठिन परिस्थिति में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू), महिला और बाल विकास मंत्रालय, ने वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा की जरूरत के मद्देनजर मदद करने के लिए एक विशेष हैशटैगहैप्पीटूहेल्प टास्क फोर्स की स्थापना की है, इसके तहत चल रहे लॉकडाउन के कारण आवश्यक वस्तुओं/दवाओं की आपूर्ति में मदद की जाएगी।” इस दौरान अभिनेता ने जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “इस कार्य का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मैं जागरूकता फैलाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दूंगा। “
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…