Select Date:

आप सांसद संजय सिंह का आरोप बजेपी ने सुनियोजित तरीके से कराए दिल्ली में दंगे

Updated on 20-07-2020 08:33 PM
नई दिल्ली । हालाकि आप पार्टी के पार्षद सांसद ताहिर हुसैन दिल्ली हिंसा व दंगों के लिए जेल की सीखचों के पीछे हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी ने सुनियोजित तरीके से दंगे करवाए। सिंह ने कहा कि ये बात मैं संसद में भी बोल चुका हूं और पहले दिन से यही कह रहा हूं कि दिल्ली के दंगे भारतीय जनता पार्टी ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि दंगों के दौरान केंद्रीय गृहमंत्रालय के अंतर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस ने इन दंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
 उन्होंने कहा कि दंगे होने के बाद पुलिस कार्रावई कर रही है। उसमें भी चार्जशीट में कई बातें छुपाई जा रही हैं। संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली दंगों में शामिल बीजेपी के काले चहरों को छुपाने के लिए केंद्र की बीजेपी सरकार अपने पसंदीदा वकील इस केस में लगवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल अनिल बैजल मिलकर उन लोगों को बचाना चाहते हैं जो दिल्ली दंगों का कारण बने। संजय सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैलन तय करने का हमने विरोध किया है। ये दिल्ली सरकार का अधिकार है और इस पर केंद्र को हस्पतक्षेप नहीं करना चाहिए। सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस केस की निष्पक्ष जांच हो और इसी प्रकार निष्पक्ष रूप से कोर्ट में इसका ट्रायल चले। गौरतलब है कि केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच दिल्ली दंगा मामले में पुलिस के वकीलों की नियुक्ति को लेकर तनातनी शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने ऊपरी अदालतों के लिए उत्तर पूर्वी जिला में हुए दंगों और सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों से संबंधित मामलों को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा बनाए गए पैनल को यह कहकर निरस्त कर दिया है कि दिल्ली पुलिस के पास पैनल बनाने का अधिकार नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.