हरिद्वार, 01 सितम्बर। प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्नान पर मंगलवार को जिला अस्पताल हरिद्वार के चिकित्सकों ने काला रिबन बांध कर लंबित अपनी मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज होकर विरोध दर्ज कराते हुए कार्य किया। चिकित्सकों का विरोध 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक जारी रहेगा। यदि सरकार द्वारा चिकित्सकों की लंबित मांगों पर गम्भीरता नहीं दिखाई तो स्वास्थ्य सेवा संघ ने 08 सितम्बर को सामूहिक त्यागपत्र देने की ऐलान किया है। स्वास्थ्य सेवा संघ हरिद्वार अध्यक्ष डॉ. शशीकांत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान चिकित्सकों ने अपने परिवार की चिंता किये बिना अपने कर्त्तव्यों का पालन कर बड़ी निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा में दिन रात जुटे रहे। कोरोना काल में अपनी सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को देश के विभिन्न प्रान्तों की सरकारों द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। लेकिन उत्तराखण्ड में चिकित्सकों को प्रोत्साहन राशि देने के बजाय हर माह एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। जिससे सरकार की चिकित्सकों के प्रति संवेदनशीलता साफ झलक रही है। सरकार की इसी नीति से प्रदेशभर के चिकित्सक नाराज हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चिकित्सकों के वेतन कटौती का आदेश तत्काल निरस्त किया जाए और अन्य प्रदेशों की सरकार की तर्ज पर उत्तराखण्ड के चिकित्सकों को प्रोत्साहन राशि और जोखिम भत्ता दिया जाये। साथ ही पीएमएस के पीजी करने वाले चिकित्सकों को पूर्ण वेतन दिया जाए। और चिकित्सकीय कार्यों में अनावश्यक प्रशसनिक हस्तक्षेप बंद किया जाए। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के जसपुर में विधायक द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी से की गयी अभद्रता की निंदा करते हुए विधायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। विरोध दर्ज कराने वाले चिकित्सकों में डॉ. राम प्रकाश, डॉ. हेमंत आर्य, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. निष्ठा गुलाटी, डॉ. चंदन मिश्रा, डॉ. संदीप निगम, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. प्रणव प्रताप, डॉ. महेश खेतान, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन तिवारी, डॉ. सुब्रंत अरोड़ा, डॉ. राकेश शर्मा आदि शामिल थे।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…