Select Date:

'लेफ्ट' को 'राइट' करने की बन गई स्ट्रैटेजी! SA के खिलाफ अभिषेक शर्मा की जगह खेल सकते हैं संजू सैमसन

Updated on 21-02-2026 12:46 PM
अहमदाबादः टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता है अभिषेक शर्मा की फॉर्म। जो अभिषेक कल तक भारतीय टीम के लिए 'विध्वंसक मिसाइल थे, वह अब विपक्षी बोलर्स के लिए आसान शिकार बन चुके हैं। वर्ल्ड कप में अपने डेब्यू के बाद से लगातार तीन 'डक' के बावजूद अभिषेक टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर-1 बैटर बने हुए हैं।

मगर, उनकी रैंकिंग्स, उनकी मारक बैटिंग, उनका स्वैग जब असरहीन हो रहा हो, तो टीम मैनेजमेंट एक अहम मैच से पहले इलेवन में बदलाव का सोच सकता है। कुछ ऐसे ही संकेत शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिले, जहां प्रैक्टिस सेशन को देखकर लगा कि भारतीय 'थिंक टैंक' शायद 'लेफ्ट' को 'राइट' करने की स्ट्रैटिजी बना रहा है। मतलब यह कि लेफ्टी अभिषेक को बेंच पर बिठाकर एक बार फिर राइट हैडर संजू सैमसन पर दांव लगाया जा सकता है। संजू ने भी पिछले कई मौकों में बहुत अच्छा तो नहीं किया है। मगर जब युवा अभिषेक का कॉन्फिडेंस हिला हो, तो संजू के अनुभव का उपयोग किया जा सकता है।

ईशान-संजू की जुगलबंदी

शुक्रवार की शाम को लाइट्स में आयोजित प्रैक्टिस सेशन में मैच वाली पिच के अगल-बगल दो नेट्स लगाए गए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के अपने पहले मैच से पूर्व शुरुआती वॉर्मअप और कैचिंग प्रैक्टिस के बाद नेट्स पर बैटिंग शुरू होने से पहले भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने अभिषेक से काफी देर तक अकेले में बातचीत की। वॉर्मअप के दौरान फुटबॉल खेलते समय कई बार काफी जोश में दिखे अभिषेक को गौतम की बातें काफी गंभीरता से सुनते देखा गया। ऐसा लगा कि अभिषेक पैड बांधेंगे और सबसे पहले बैटिंग के लिए उतरेंगे।ऐसा हुआ नहीं। पहले वाले नेट्स पर ईशान ने मोर्चा संभाला और उनको बॉलिंग डाली जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने। कुछ नेट बोलर्स भी थे। शानदार लय में चल रहे ईशान का कॉन्फिडेंस देखते बन रहा था जब वह हर दूसरी, तीसरी गेंद को लंबे सिक्स के लिए उठाकर मार रहे थे। कई बार गेंद स्टैंड्स में जाकर काफी दूर गिरी।
इस दौरान नेट्स के सामने से बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रैक्टिस पर नजर रखी तो पीछे की ओर गंभीर मुस्तैद नजर आए। चौकने की बारी तब आई जब उसी नेट्स पर पैड बांधे सैमसन पहुंचे। ईशान और संजू ने ओपनिंग जोड़ी की तरह नेट्स पर जुगलबंदी बनाई। दोनों ने बारी-बारी से गेंदें खेलीं। जब एक खेलता तो दूसरा उसी तरह नॉन-स्ट्राइकर की तरह खड़ा होता जैसा कि मैच में होता है।

बॉलिंग करता नजर आया बैटर नंबर वन

कुछ देर तक अभिषेक शर्मा कहीं नहीं नजर आए। दूसरे नेट्स पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग कर रहे थे, जिन्हें ज्यादातर स्पिनर्स बॉल डाल रहे थे। सूर्या भी रौ में थे और किसी भी बॉलर को बख्श नहीं रहे थे। सूर्य को बोलिंग कर रहे कुछ नेट्स बोलर के बीच अचानक अभिषेक भी नजर आए। उन्होंने वहां बाएं हाथ से लगातार बोलिंग की। यह जरूरी नहीं कि एक बैटर प्रैक्टिस सेशन में हर रोज बैटिंग करे।

इस आधार पर यह भी निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि वह अपनी बोलिंग को तराशने का काम कर रहे थे। जो बैटर वर्ल्ड कप की तीन इनिंग्स में खाता नहीं खोल सका हो, उससे 'एक्स्टेंडेड बैटिंग सेशन' की उम्मीद की जाती है। अभिषेक ने बॉलिंग डालने के बाद कुछ देर आराम भी किया। ईशान इस बीच स्पिनर्स वाले नेट्स पर गए तो संजू भी उनके साथ हो लिए। संजू स्पिनर्स के खिलाफ सहज नजर आए। अभिषेक सेशन के आखिर में नेट्स पर गए। नेट्स पर जाने से पहले वह वॉशिंगटन सुंदर से टिप्स लेते दिखे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.