कानपुर के थाने में होमगार्ड को धक्का देकर चांदी चोर फरार, महिला सिपाही समेत दो पर केस दर्ज
Updated on
16-01-2026 12:37 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर से चौकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में ज्वेलर्स की शॉप से तीन किलोग्राम चांदी चोरी में पकड़ा गया चोर गुजैनी थाने से फरार हो गया। होमगार्ड उसे हवालात से निकालकर बाथरूम लेकर जा रहा था। इस दौरान वह धक्का देकर भाग निकला।
पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े लेकिन वह कच्ची बस्ती के रास्ते से होकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी की तहरीर पर लापरवाही बरतने में जीडी मुंशी के पद पर तैनात महिला सिपाही, होमगार्ड और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीपी ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है।
दरअसल, गुजैनी के गोपालपुरम सोसायटी निवासी गौरव वर्मा की जरौली फेस-2 में बालाजी ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। बीते 14 दिसंबर की रात तीन नकाबपोश चोरों ने शटर तोड़ कर चांदी के तीन किलो जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस ने 20 दिसंबर को चोरी का खुलासा करते हुए विशाल गुप्ता और करन को जेल भेजा था। गुजैनी में देर रात वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूमते हुए कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गुरुवार को पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान उसने बाथरूम जाने के लिए कहा। थाने में तैनात होमगार्ड राजकुमार उसे हवालात से निकालकर बाथरूम ले जा रहे थे। कार्यालय के पीछे होमगार्ड उसे लेकर पंहुचा तो चोर ने धक्का दे दिया। होमगार्ड के जमीन पर गिरते ही वह दीवार फांकर कच्ची बस्ती में घुस गया।
डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी का कहना है कि ज्वेलरी शॉप में चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया की जीडी मुंशी के पद पर तैनात महिला सिपाही, होमगार्ड राजकुमार और आरोपी चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला सिपाही को निलंबित कर होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। दिवस अधिकारी और थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की टीमों ने उसके घर और अन्य जगहों पर दबिश दी है।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…