कोरोना के चलते मई में सेवा गतिविधियों में तेज गिरावट: पीएमआई
Updated on
03-06-2020 09:38 PM
नई दिल्ली । कोरोना वायरस की वजह से भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में मई के दौरान तेजी से गिरावट हुई और उपभोक्ताओं की आवाजाही पर रोक के चलते मांग एकदम खत्म हो गई। आईएचएस मार्किट भारत सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक मई में 12.6 पर था। यह मासिक सर्वेक्षण बुधवार को जारी हुआ। सर्वेक्षण के मुताबिक सूचकांक हालांकि अप्रैल के अप्रत्याशित 5.4 से अधिक है, लेकिन अभी भी कोरोना वायरस महामारी से पहले के स्तर के मुकाबले कम है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि सूचकांक का यह स्तर पूरे भारत में सेवा गतिविधि में अत्यधिक गिरावट की ओर संकेत करता है। आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के अनुसार 50 से अधिक अंक का अर्थ है गतिविधियों में विस्तार, जबकि इससे कम अंक कमी को दर्शाता है। आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री जो हेयस ने कहा कि भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अभी भी ठहराव है और नवीनतम पीएमआई आंकड़ों से पता चलता है कि मई में एक बार फिर उत्पादन में भारी गिरावट हुई है। इस बीच कमजोर मांग के चलते रोजगार में तेज गिरावट का सिलसिला भी जारी रहा।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…