नई दिल्ली । इंडिगो ने शुक्रवार को एक ऐसी योजना शुरू की, जिसके तहत एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करा सकते हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि अतिरिक्त सीट के लिए शुल्क मूल बुकिंग लागत का 25 प्रतिशत तक होगा। यह पेशकश 24 जुलाई प्रभावी है। इंडिगो ने कहा कि ‘6ई डबल सीट’ योजना यात्रा पोर्टल, इंडिगो कॉल सेंटर या हवाई अड्डे के काउंटरों के जरिए उपलब्ध नहीं होगी। इस योजना का लाभ केवल इंडिगो की वेबसाइट से लिया जा सकता है। दरअसल इंडिगो ने 20 जून से 28 जून के बीच 25,000 यात्रियों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें यात्रियों ने शारीरिक दूरी की कमी को एक बड़ी चिंता का विषय बताया। सर्वेक्षण में कहा गया कि 62 प्रतिशत लोगों ने शारीरिक दूरी को प्रमुख चिंता का विषय बताया। इंडिगो के मुख्य रणनीति और आय अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा कि इस समय हवाई यात्रा सबसे सुरक्षित तरीका है।
नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो बाजार में बड़ा उछाल आया है। वहीं बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी भी तेजी से बढ़ी हैं। सोमवार 2 बजे तक ग्लोबल मार्केट कैप पिछले…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के विमानों में सुरक्षा संबंधी कई खामियां सामने आई हैं। यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने यूरोपियन एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर में फिर से टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की भी आलोचना की। पिछले महीने अमेरिकी…
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 5 फीसदी से अधिक तेजी आई। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी एसटी टेलीमीडिया और जेएसडब्ल्यू ग्रुप समेत…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध का असर फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) के आईपीओ पर भी दिखाई दिया है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने पब्लिक मार्केट में लिस्टिंग प्रक्रिया यानी आईपीओ…
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…