Select Date:

सीरो के नए सर्वेक्षण में अगस्त में 29 प्रतिशत लोगों में कोरोना के खिलाफ प्रतिरक्षी पाए गए

Updated on 21-08-2020 06:48 PM

नई दिल्ली । सीरो के नए सर्वेक्षण में पाया गया है, कि राष्ट्रीय राजधानी में 29.1 प्रतिशत लोगों में कोरोना संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षी (एंटी बॉडीज) विकसित हो गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जैन ने कहा कि एक से सात अगस्त के बीच यहां 11 जिलों से 15,000 प्रतिनिधि नमूनें एकत्रित किए गए और अगली प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। जैन ने कहा कि उत्तर पूर्व जिले में 29 प्रतिशत, दक्षिण में 27 प्रतिशत ,दक्षिण पूर्व में 33 प्रतिशत,नई दिल्ली में 24 प्रतिशत लोगों सीरो प्रिवलेंस पाया गया। उन्होंने बताया कि सीरो के पूर्व के सर्वेक्षण की तुलना में इस सर्वेक्षण में विभिन्न जिलों में लोगों में प्रतिरोधक क्षमता में छह से 50 प्रतिशत तक की बढोतरी देखी गई। उन्होंने कहा कि नए सर्वेक्षण में 28.3 प्रतिशत पुरुषों में और 32.2 प्रतिशत महिलाओं में कोरोना संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षी पाए गए। जैन ने कहा कि 18 से कम आयु वर्ग में 34.7 प्रतिशत में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी, वहीं 18 से 50 आयु वर्ग में 28.5 प्रतिशत में और 50 से अधिक आयु वर्ग में 31.2 प्रतिशत लोगों में प्रतिरक्षी पाए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.