मस्क ने कई बार बदली तारीखें
- स्पेसएक्स की मंगल ग्रह पर जाने की योजनाओं पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। आलोचक कहते थे कि मस्क की टाइमलाइन (समय-सीमा) बहुत ज्यादा उम्मीदों वाली है।
- मस्क ने मंगल ग्रह पर इंसानी मिशन भेजने की अपनी तारीखें कई बार बदली हैं। 2016 में उन्होंने कहा था कि अगर पैसा और तकनीक की दिक्कतें दूर हो गईं तो 2024 तक यात्री मंगल पर जा सकते हैं।
- इससे पहले साल 2011 में उन्होंने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया था कि स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यात्री मंगल पर सबसे अच्छे हालात में 10 साल में, और सबसे खराब हालात में 15 से 20 साल में पहुंच जाएंगे।
चांद पर फिर से फोकस क्यों?
- चांद पर फिर से ध्यान देने की वजह ट्रंप प्रशासन की अंतरिक्ष नीति में आया बदलाव भी है।
- पिछले साल के अंत में ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर (कार्यकारी आदेश) जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे चाहते हैं कि साल 2028 तक अमेरिकी चांद पर हों।
- यह नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसके लिए स्पेसएक्स एक मुख्य कॉन्ट्रैक्टर है।
- यह ट्रंप के उस पहले वाले लक्ष्य से अलग था, जिसमें वे अपने चार साल के कार्यकाल के अंत तक मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा फहराना चाहते थे।
