सड़क पर खेल रही थी 2 साल की बच्ची, कार की चपेट में आने से हुई मौत
Updated on
24-02-2026 01:32 PM
मोरबी: गुजरात के मोरबी जिले में सोमवार को एक कार की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। यह घटना अलाप रोड पर पटेलनगर सोसाइटी के पास हुई। पीड़िता बच्ची सड़क पर खेल रही थी, तभी एक कार ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कार के नीचे दबने से बच्ची की मौत
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क के एक मोड़ के पास खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक कार सड़क पर आती है और उसका अगला पहिया बच्ची को कुचल देता है। इसके बाद कार तुरंत रुक जाती है और कार सवार बच्ची को देखने के लिए उसे उठाता है। सीसीटीवी फुटेज में ये भी दिख रहा है कि लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होते हैं और कार सवार से भिड़ने लगते हैं। मोरबी पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ड्राइवर की पहचान नीरवभाई महादेवभाई भोरानिया के रूप में हुई है।
पुणे में भी हुई थी ऐसी घटना
इससे घटना से एक महीने पहले पुणे के एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर भी साइकिल चला रहे एक पांच साल के बच्चे को एक कार ने टक्कर मार दी थी। इस बच्चे की पहचान निष्कर्ष अश्वत स्वामी के तौर पर हुई, जो अपने परिवार के साथ जॉय नेस्ट सोसाइटी में रहता था। निष्कर्ष अपनी दादी के साथ कॉम्प्लेक्स के अंदर खेल रहा था। इस घटना का भी सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा जा सकता था कि एक कार अचानक से आई और एक बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ड्राइवर जल्दी से गाड़ी से बाहर निकला था और घायल बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल ले गया था। लेकिन डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था।
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…