कोरबा मास्क न पहनने,
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर निगम अमले द्वारा
09 एवं 10 सितम्बर को अपने विभिन्न जोनांतर्गत कार्यवाही करते हुए 9800 रूपये का जुर्माना
लगाया गया। लोगों को हिदायत दी गई की वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु मास्क
पहनकर ही घर से बाहर निकले, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा बेवजह सड़क, सार्वजनिक
स्थानों पर न घूमें।