भारत में कोरोना की मारक क्षमता घटी 90 प्रतिसत मरीज सिर्फ हल्के लक्षण वाले
Updated on
03-06-2020 09:36 PM
नई दिल्ली । देश में कोरोना की मारक क्षमता में कमी आई है। अब 90 फीसदी से अधिक मरीज हल्के लक्षण वाले सामने आ रहे हैं। यह कहना है एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का। उनके मुताबिक शुरू में जो वायरस था वह गंभीर लक्षण वाला था। उससे प्रभावित लोगों को आइसोलेशन में रखा गया इसलिए वह ज्यादा नहीं फैला। एम्स निदेशक ने कि 12 से 13 शहरों में 80 प्रतिसत से अधिक मामले हैं। यदि हमने हॉटस्पॉट नियंत्रित कर लिए तो पीक दो से तीन हफ्ते में आ जाएगा। केस कम हों और दोगुना होने में ज्यादा वक्त लगेगा तो पीक जल्द आएगा।
उन्होंने कहा कि देश में आईसीयू,वेंटिलेटर वाले मरीज कम हैं। भारतीयों में प्रतिरोधक क्षमता अधिक है, क्योंकि यहां बीसीजी वैक्सीन लगी है। डॉ. गुलेरिया ने कहा, 'हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन और रेमडिसवीर दवाओं पर ट्रायल चल रहे हैं। रेमडिसवीर से रोगियों का अस्पताल में रुकने का समय कम होता है, लेकिन गंभीर मरीजों में मृत्यु दर कम होती हो ऐसा नहीं है। हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन हल्के लक्षण वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लाभदायक रही है। एम्स में अभी ओपीडी और सर्जरी शुरू होने में समय लग सकता है।डॉ. गुलेरिया ने कहा कि पूरे भारत में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। लेकिन कुछ शहरों में जहां हॉटस्पॉट हैं वहां यह जरूर है। ऐसे स्थानों पर चेन तोड़ने की जरूरत है। लोगों को जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि लोगों ने ध्यान नहीं रखा तो दो सप्ताह में इसका असर दिखेगा। वहीं, रोजाना वृद्धि दर में भी कमी रोजाना संक्रमण की वृद्धि को देखें तो इसमें कमी के संकेत मिले हैं। पिछले चौबीस घंटों में यह 4।3 प्रतिसत के करीब रही है। इससे पहले यह 4।5 प्रतिसत के करीब।
पूरी दुनिया में सौ से ज्यादा और देश में चार से ज्यादा वैक्सीन पर शोध हो रहा है। सबसे पहले वैक्सीन बनानी है जो वायरस का असर कम करे और कम से कम 80 फीसदी लोगों को सुरक्षा दे। पूरी प्रक्रिया में नौ महीने तक का समय लग सकता है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…