Select Date:

एमईएससी के 89वें बैच ने आइएनएस शिवाजी पर 105 सप्ताह का पेशेवर प्रशिक्षण किया पूरा

Updated on 19-07-2020 08:25 PM
पुणे । भारतीय नौसेना के मरीन इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन कोर्स (एमईएससी) के 89वें बैच ने आइएनएस शिवाजी पर 105 सप्ताह का पेशेवर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि आइएनएस शिवाजी के कमान अधिकारी और स्टेशन कमांडर लोनावला कमाडोर रवनीश सेठ ने कोर्स पूरा होने वाले समारोह का निरीक्षण किया। मरीन इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन कोर्स के तीन कठिन चरणों में अधिकारियों को सजीव उपकरणों, अत्याधुनिक सिमुलेटरों तथा ट्रेनर किट पर प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें समग्र क्लासरूम निर्देश दिए गए। अधिकारियों को 26 सप्ताह तक नौसेना और तटरक्षक के समुद्र में तैरते हुए पोत पर प्रशिक्षण दिया गया। यह कदम 'इंजन रूम वाचकीपिंग सर्टिफिकेट' के लिए उठाया गया।
रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब ये लोग अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर सहायक और वरिष्ठ इंजीनियर अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए तैयार हैं। लेफ्टिनेंट भरत कंडपाल को 'बेस्ट ऑल राउंड अधिकारी' के लिए 'हैमर' से सम्मानित किया गया तथा 'बेहतरीन खिलाड़ी' के लिए वाइस एडमिरल दयाशंकर रॉलिंग ट्रॉफी लेफ्टिनेंट दिव्यांश सिंगला को प्रदान की गई। बांग्लादेश नौसेना के लेफ्टिनेंट सीडीआर मुहम्मद मेहेदी हसन को एफओसी-इन-सी (दक्षिण) रॉलिंग ट्राफी प्रदान की गई। प्रशिक्षण पाने वाले इस बैच में 37 भारतीय अधिकारी और 11 श्रीलंका, म्यांमार, तंजानिया, सूडान, फिजी और बांग्लादेश के अधिकारी शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.