Select Date:

चेन्नई में मिला 700 टन अमोनियम नाइट्रेट

Updated on 07-08-2020 07:10 PM
चेन्नई । बेरूत धमाके में इसी धातु का किया गया था इस्तेमाल
बेरूत में हुए भीषण धमाके में मरने वालों की संख्या 157 हो गई है और इस बीच चेन्नई में एक जगह 700 टन अमोनियम नाइट्रेट का भंडार मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। कस्टम्स डिपार्टमेंट ने इसे सीज कर लिया है। एक बयान जारी कर विभाग ने बताया है कि इसे सुरक्षित रख लिया है। यह जगह शहर से 20 किमी दूर स्थित है और इस जगह के 2 किमी के दायरे में कोई रिहायशी इलाका नहीं है। इसे देखते हुए सुरक्षा के सारे कदम उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं बेरूत में दिल दहला देने वाले विस्फोट को ध्यान में रखते हुए सीमा शुल्क (कस्टम्स) विभाग के सभी गोदामों व बंदरगाहों पर विस्फोटकों एवं खतरनाक सामग्री को चेक करने का निर्देश जारी किया गया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) की तरफ से ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी गई। सीबीआइसी ने ट्वीट में कहा है कि कस्टम्स के सभी गोदामों एवं बंदरगाहों पर रखे गए किसी भी प्रकार के विस्फोटक एवं खतरनाक सामान को 48 घंटे के भीतर चेक करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। चेकिंग के दौरान यह देखा जाएगा कि उन विस्फोटकों की सुरक्षा एवं अग्निशमन के सभी मानकों को पूरा किया गया है या नहीं और उनकी वजह से किसी के जीवन या संपत्ति को खतरा तो नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.