70 फीसदी एमएसएमईएस में छंटनी संभव, 40 फीसदी कॉर्पोरेट भी कटौती के मूड में
Updated on
05-06-2020 09:18 PM
नई दिल्ली। बेरोजगारी की समस्या को लेकर जिस तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है, वह डराने वाली है। ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गनाइजेशन (एआईएमओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, 70 फीसदी एमएसएमईएस और 40 फीसदी कॉर्पोरेट खुद को बचाने के लिए बड़े स्तर पर छंटनी के बारे में विचार कर रहे हैं। ओवरऑल कैटिगरी में केवल 20 फीसदी कंपनियां हैं जो वर्तमान वर्कफोर्स को जारी रखना चाहती हैं। बेरोजगारी को लेकर इस तरह की रिपोर्ट चिंता का विषय है। एओएमओ ने यह रिपोर्ट 46,000 उत्तरदाताओं के जवाब के आधार पर तैयार की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त के अंत तक यह रिपोर्ट और ज्यादा भयावह हो सकती है। दो महीने बाद 1 जून से अनलॉक वन को शुरू किया गया और इसके जरिए आर्थिक गतिविधि में तेजी लाने की कोशिश की गई है। आने वाले कुछ समय में कंपनियों को पता चलेगा कि उनके पास कितना काम है, उसके हिसाब से वह फैसला लेंगी कि कितने वर्कफोर्स की जरूरत है। इसलिए आने वाले महीनों में बेरोजगारी के आंकड़ें और भयावह हो सकते हैं। संकट के बीच सेंटर फॉर मॉनीटरिंग इंडियम इकोनम (सीएमआईई) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मई के महीने में बेरोजगारी दर 23.48 फीसदी पर पहुंच गई। अप्रैल के महीने में यह 23.52 फीसदी रही थी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…