मास्क नहीं पहनने वालों 28 लोगों से वसूला गया 7 हजार जुर्माना
Updated on
15-06-2020 08:24 PM
बलौदाबाजा। कसडोल अनुविभाग के नगर पंचायत कसडोल और टुण्ड्रा में बगैर चेहरा ढंके शहर में घुमने फिरने वाले लोगों से 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एसडीएम टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस एवं नगर पंचायत की टीम ने यह कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि महामारी अधिनियम के अंतर्गत कोरोना से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर चेहरा ढंकना अनिवार्य किया गया है। मास्क, गमछा अथवा रूमाल से ढंका जा सकता है। कोरोना की बीमारी खांसने.छीकने से फैलती है। एक दफे की छींक से हजारों की संख्या में विषाणु मुँह से बाहर फेंकाते हैं जो कि आस-.पास के कई लोगों को संक्रमित करने के लिए पर्याप्त होते हैं। दुकानदारों को भी बिना चेहरा ढंके लोगों को सामान की बिक्री नहीं करने कहा गया है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना ही कोरोना से बचाव का रामबाण इलाज है। देखा जा रहा है कि लोग इसे हल्के से ले रहे हैं। प्रशासन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सभी एसडीएम तहसीलदार पुलिस एवं नगर पालिका अधिकारियों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जुर्माना वसूल करना सरकार का उद्देश्य नहीं है। लोग मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। खतरा अभी टला नहीं है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…