Select Date:

कोविड-19 सुविधाओं के लिए प्रयोग हो रहे होटल में लगी आग 7 की मौत

Updated on 09-08-2020 06:56 PM
नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक होटल में अचानक आग लगने की खबर है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। ये होटल एक अस्पताल द्वारा कोविड-19 सुविधाओं के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। घटना में 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 लोगों को बचाया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना के कुल 84654 मरीज है। बता दें कि इससे पहले 6 अगस्त को गुजरात के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया था कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी। हादसे में आईसीयू वार्ड में भर्ती पांच पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहमदाबाद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा आग लगने की वजह से श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के आठ मरीजों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है।' अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। सहायक पुलिस आयुक्त एल। बी। जाला ने कहा विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.