रायपुर,। छत्तीसगढ़
की राजधानी रायपुर
में सुबह सुबह
हुए हृदय विदारक
सड़क हादसे में
उड़ीसा से गुजरात
जा रहे सात
लोगों की मौत
हो गई। मजूदरों
को ले जा
रही बस और
ट्रक की भीषण
टक्कर में सात
लोगों की मौत
की खबर ने
दहला दिया। मिली
जानकारी के अनुसार
बस और ट्रक
की भीषण टक्कर
में 7 मजदूरों की मौत
हो गई। जिनमें 6 मजदूरों की
मौके पर ही
मौत की खबर
सामने आई है।
जबकि एक मजदूर
की मौत अस्पताल
ले जाते समय
होने की खबर
है। बताया जा
रहा है कि
ये मजदूर उड़ीसा
से काम करने
के लिए गुजरात
जा रहे थे।
तभी राजधानी के
आउटर मंदिर हसौद
इलाके में छेरीखेड़ी
के पास यह
हादसा हो गया।
घायलों को डॉ.
भीमराव आंबेडकर अस्पताल भर्ती
कराया गया है।
बताया जा रहा
है कि बस
में 50 मजदूर सवार थे,
जिनमें 20 मजदूरों की स्थिति
गम्भीर है।
मंदिर हसौद इलाके में तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत आज सुबह करीब 3.30 बजे हुई। बस मजदूरों को उड़ीसा के गुंजाम से भर कर सूरत गुजरात जा रही थी। तभी एक ट्रक गलत दिशा से आते हुए बस को टक्कर मारकर फरार हो गया। बताया जा रहा है ये मजदूर रोजी रोटी की खातिर सूरत से आई बस में बैठकर उड़ीसा के गुंजाम से वापस सूरत जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने थोड़ी दूर राइस मिल के सामने लावारिस हालत में ट्रक बरामद किया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी की बस में आगे बैठे एक मजदूर का शव ट्रक की छत पर जाकर गिरा जिसे पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के बाद देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जप्त कर लिया है तथा ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।