Select Date:

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 57,982 नए केस

Updated on 17-08-2020 07:17 PM
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 26 लाख के पार जा चुकी है, वहीं 50 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि ठीक हुए लोगों की संख्या 19 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 941 लोगों की मौत हो गई। अब तक 50,921 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल केस 26,47,664 हो चुके हैं। एक दिन में 63 हजार से ज्यादा नए केस आए। देश में अब कोरोना के एक्टिव केस करीब 7 लाख हैं। लेकिन रिकवरी रेट भी सुधर रहा है। अब तक 19,19,843 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। राज्यों में कोरोना केस लगातार बढ रहे है। महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इसी तरह दिल्ली में भी 24 घंटे में 1200 से ज्य़ादा नए मामले आए। अब तक यहां 1.51 लाख मरीज हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने की दर और बेहतर होकर रविवार को 90 प्रतिशत से अधिक हो गई। मध्य प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से ज्यादा केसआए हैं। राजस्थान में 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1300 केस आए हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महामारी के मद्देनजर यहां त्योहारों पर पंडाल बनाए जाने और शोभायात्रा या ताजिया निकाले जाने पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के आठ और मरीजों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,196 हो गई है। सप्ताह में यह दूसरी बार है, जब संक्रमण के कारण प्रतिदिन हो रही मौत की संख्या 10 से कम रही। इससे पहले, 11 अगस्त को दिल्ली में कोविड-19 से आठ लोगों की मौत हुई थी। ये आंकड़े स्थिति के बेहतर होने का संकेत देते हैं। दिल्ली में संक्रमण के अब तक कुल 1,52,580 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 1,37,561 लोग इस रोग से उबर चुके हैं। इस तरह, इस रोग से उबरने की दर 90.15 प्रतिशत हो गई है। शहर में अभी 10,823 मरीजों का इलाज जारी है, जिनमें घरों में पृथक रह रहे 5,762 मरीज भी शामिल हैं।कोरोना के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान भगवान गणेश प्रतिमा टेंट पंडालसार्वजनिक स्थानों पर स्थापित नहीं की जाएगी और ना ही किसी तरह की शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह, मोहर्रम के दौरान जुलूसताजिया निकालने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके मुताबिक, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सभी इलाकों और निषिद्ध क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही किसी भी त्योहार से पहले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और संवदेनशील स्थानों पर सघन जांच करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.