पश्चिम बंगाल में 'अम्फान' तूफान से निपटने तैनात एनडीआरएफ के 50 जवान हुए कोरोना संक्रमित
Updated on
09-06-2020 08:24 PM
कोलकाता । देश में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है, रोज हजारों की संख्या में मिल रहे मरीजों से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी बीच पिछले महीने चक्रवाती तूफान अम्फान ने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई थी। तूफान से पहले और उसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा में कार्यरत एनडीआरएफ जवानों को पश्चिम बंगाल भेजा गया था। इन्हीं में से लगभग 50 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
दरअसल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल मुख्यालय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब भारी संख्या में जवानों के कोरोना से संक्रमित होने का पता चला। ओडिशा के कटक में कार्यरत लगभग 50 जवानों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। ये वे जवान हैं जो तूफान 'अम्फान' के राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा से पश्चिम बंगाल भेजे गए थे। संक्रमित जवानों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है। इन जवानों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।
एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान ने ट्वीट किया, 'पश्चिम बंगाल में आए चक्रवात अम्फान के राहत और बचाव कार्य से लौटे ओडिशा के 190 एनडीआरएफ जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया। जिसमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इन जवानों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। सभी संक्रमित जवान निगरानी में है। ओडिशा में अपने बेस पर लौटने के बाद अब तक 190 से अधिक कर्मियों का परीक्षण किया गया था। पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों पहले संक्रमित पाए जाने के बाद कर्मियों का संपर्क ट्रेसिंग के आधार पर किया गया था। विभाग ने पश्चिम बंगाल से लौटे सभी जवानों को कोरोना जांच कराने का आदेश दिया। जब रिपोर्ट आई तो विभाग के होश उड़ गए। जिसमें से 50 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…