गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के एक फाइव स्टार होटल में सोमवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। होटल से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनसे चार करोड़ नगदी बरामद हुई। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नगदी मिलने पर इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी। छापेमारी में नगदी बरामद होने की सूचना पर कुछ ही देर में आयकर विभाग की टीम होटल पहुंच गई। टीम ने नोटों की गिनती शुरू कर दी। गिनती में कुल चार करोड़ रुपये निकले।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल सांगवान का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शहर के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 4 करोड़ रुपये नगदी बरामद की है। हिरासत में लिए गए लोगों से आयकर विभाग की टीम यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह लोग नगदी कहां से लेकर आए, और कहां लेकर जाएंगे। हालांकि, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सभी सर्राफा कारोबार से जुड़े हैं। लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…