दक्षिण अफ्रीका के चर्च में बंधकों को मुक्त कराने के दौरान 5 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा गिरफ्तार
Updated on
13-07-2020 12:04 AM
जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के एक चर्च में तड़के बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के अभियान में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया इंटरनेशनल पेंटकोस्टल होलिनेस चर्च में गोलीबारी की खबरें मिलने के बाद पुलिस और सैनिकों ने कार्रवाई की। इस अभियान में शामिल जवानों को एक कार में चार शव मिले। एक अन्य कार में एक सुरक्षाकर्मी का शव मिला। इस घटना में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है, जिन्हें चर्च में बंधक बना लिया गया था। बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि कितने लोगों को बचाया गया है।
पुलिस ने कहा ऐसा प्रतीत होता है कि चर्च के सदस्यों के बीच विवाद में सशस्त्र लोगों के एक समूह ने हमला किया। पुलिस को वहां से 30 से ज्यादा हथियार मिले हैं। राष्ट्रीय पुलिस आयुक्त ने कहा सुरक्षा बलों की समय से कार्रवाई के कारण कई लोगों की जान बच गई। बयान के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में पुलिस, रक्षा बल के सदस्य भी शामिल हैं।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…