पलामू टाइगर रिजर्व में मालगाड़ी से कटकर नवजात सहित 5 हिरण की मौत
Updated on
31-08-2020 10:50 PM
बेतला ।पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क से सटे केचकी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से नवजात सहित पांच हिरण की मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि एक गर्भवती हिरण के पेट से नवजात बाहर आ गया।
तीन हिरण करीब 50 फीट तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए। इस कारण जगह-जगह पर हिरण के मांस के टुकड़े ट्रैक पर बिखरे दिखाई दिए। घटना सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे की आंकी जा रही है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामलेकी जांच शुरू कर दी। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जहां-तहां बिखरे सभी हिरणों के शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम कर उसके बाद शवों को दफना दिया गया। इस बीच करीब तीन घंटे तक रेल का परिचालन नहीं हो सका।
घटना के संबंध में पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के डिप्टी डायरेक्टर कुमार आशीष ने बताया कि रेलवे के दोषी ट्रेन के ड्राइवर व अन्य रेलकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 मालगाड़ी के गुजरने की जानकारी रेलवे ने वन विभाग को दी है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…