श्रमिक विशेष ट्रेनों में अब श्रमिकों को 5 बोतल रेल नीर निशुल्क
Updated on
26-05-2020 10:00 PM
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन की इस अवधि में श्रमिक विशेष में यात्रा करने वाले श्रमिकों और उनके परिवार वालों को अब 5 बोतल तक रेल नीर निशुल्क देने की घोषणा की है जिसके अब उन्हें प्यास बुझाने में परेशानी नहीं उठानी होगी। रेल प्रशासन ने फैसला किया है कि अब श्रमिक स्पेशल में हर यात्रियों को खाना पैकेट के साथ-साथ 4 बोतल रेल नीर फ्री में दिया जाएगा। यदि यात्रा लंबी हुई तो यात्रियों को 5 बोतल पानी फ्री में मिलेगा। सूरज देव का पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की प्यास भी बढ़ रही है। ऐसी गर्मी में जब रेलगाड़ी के नॉन एसी कोच में यात्रा करेंगे तो जाहिर है कि प्यास और लगेगी। ऐसे में पानी की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए फ्री दिये जाने वाले बोतलों की संख्या बढ़ा दी गई है। रेल नीर का उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि रेल नीर के बोतलों की कहीं भी देश में कमी नहीं होगी। इसके लिए लॉकडाउन में भी बोतलबंद पानी का उत्पादन करने वाले सभी प्लांटों में काम शुरू कर दिया गया है।
आईआरसीटीसी के इस समय देश भर में 11 प्लांट चल रहे हैं। इनमें हर रोज 11.60 लाख बोतल से भी ज्यादा रेल नीर का उत्पादन होता है। ये प्लांट दिल्ली के नांगलोई, पटना के पास दानापुर, चेन्नई के पास पलूर, मुंबई के पास अंबरनाथ, यूपी के अमेठी, केरल में पारसला, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, अहमदाबाद के पास सानंद, गाजियाबाद के पास हापुड़, एमपी के भोपाल और महाराष्ट्र के नागपुर में हैं। इस समय आईआरसीटीसी देश में रेल नीर के 6 और प्लांट लगाने की प्रक्रिया में है। इनमें से गुवाहाटी, जबलपुर, हावड़ा, भुसावल और उना हिमाचल में लगने वाले प्लांट शीघ्र ही तैयार हो जाएंगे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…