-नासा के प्लैनेटरी डिफेंस नेटवर्क ने जारी की चेतावनी
वॉशिंगटन। अमरीकी कंपनी नासा के प्लैनेटरी डिफेंस नेटवर्क ने चेतावनी जारी की है कि एक बार फिर इस हफ्ते 5 एस्टरोएडस धरती के करीब से गुजरेंगे। अगर किसी तेज रफ्तार स्पेस ऑब्जेक्ट के धरती से 46.5 लाख मील से करीब आने की संभावना होती है तो उसे स्पेस ऑर्गनाइजेशन्स खतरनाक मानते हैं। खास बात यह है कि ये सभी एस्टरोएड धरती से 46.5 मील से कम दूरी पर निकलेंगे। इससे विनाशकारी खतरा तो नहीं होता है लेकिन वैज्ञानिकों की नजरें बनी रहती हैं। नासा का सेंट्री सिस्टम ऐसे खतरों पर पहले से ही नजर रखता है। इसमें आने वाले 100 सालों के लिए फिलहाल 22 ऐसे ऐस्टरॉइड्स हैं जिनके पृथ्वी से टकराने की थोड़ी सी भी संभावना है। सबसे पहले दो एस्टरोएड 2013एक्स ए22 (310 फीट, 18 लाख मील दूर से) और एस्टरोएड 2020केझेड 3 (64 फीट, 7 लाख 61 हजार मील दूर से) मंगलवार को ही गुजरने वाले हैं। हालांकि, ये दोनों ही नुकसान पहुंचाने लायक दूरी तक नहीं पहुंच सकेंगे। इसके बाद बुधवार को 65 फीट का एस्टरोएड 2020केवाय 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इसके पीछे 65 फीट का एक और एस्टरोएड अगले दिन गुरुवार को 36 लाख मील करीब तक आएगा। 11 जून को ही 60 फीट का एस्टरोएड और ज्यादा करीब आएगा लेकिन 23 लाख मील की दूरी से ही निकल जाएगा। पिछले हफ्ते में भी पांच एस्टरोएडस धरती की ओर आए थे और कुछ दूर से निकल गए थे। इससे वैज्ञानिकों का ध्यान इनसे होने वाले किसी भी संभावित खतरे पर बना हुआ है।
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…