Select Date:

भारत में हर मिनट सामने आए कोरोना वायरस के 45 पॉजिटिव केस

Updated on 19-08-2020 07:21 PM

नई दिल्ली । कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान है। भारत में भी वैश्विक महामारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के रिकॉर्ड 64531 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इससे 1092 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 27,67,274 हो गए हैं। इनमें से 6,76,514 एक्टिव केस हैं। साथी ही अभी तक 20,37,871 मरीजों को या तो अस्पताल से छुट्टी दी जा चुका है या फिर वे स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी ने भारत में 52,889 की जान ले ली है। भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर गौर करें तो कल भारत में हर मिनट 45 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही हर घंटे करीब 46 लोगों की मौत हुई है। देश में तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है और उनमें से एक का तीसरे चरण का परीक्षण जल्द शुरू हो जाएगा। नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने  यह जानकारी दी। डॉक्टर पॉल ने कहा कि देश में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है, जो अलग-अलग चरणों में हैं। इसमें से एक वैक्सीन बुधवार को ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच जाएगी। हालांकि उन्होंने इसका नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वैक्सीन की सप्लाई चेन भी शुरू होगी। हालांकि यह नहीं बताया गया कि वैक्सीन कब तक बनकर तैयारी होगी। वैक्सीन की सफलता को लेकर भी कोई निश्चित दावा नहीं किया गया है। सरकार वैक्सीन निर्माता कंपनियों के लगातार संपर्क में है और उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.