रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 438 और नए मामले सामने आए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की पत्नी भी शामिल हैं। राज्य में अभी तक 13498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 269 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 438 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की। इनमें रायपुर जिले से 154, राजनांदगांव से 55, रायगढ़ से 41, दुर्ग से 29, बस्तर से 26, सुकमा से 19, बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जशपुर से 13, कोरबा से 11, बलौदाबाजार और सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा से नौ, महासमुंद से छह, बालोद और कांकेर से पांच-पांच, धमतरी, बेमेतरा और अन्य राज्य से तीन-तीन, बीजापुर से दो तथा गरियाबंद, मुंगेली और सरगुजा से एक-एक मरीज शामिल हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट किया कि ‘‘मेरी धर्मपत्नी वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं। मैं और मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी पृथक-वास में रहते हुए जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी पृथक-वास में रहे और अपनी जांच कराए।’’ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमण से आज पांच लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,94,141 नमूनों की जांच की गई है। इनमें 13,498 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अभी तक 9508 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। 3881 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि संक्रमण से 109 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…