Select Date:

40 वर्ष की समस्या होगी दूर, नाले में बनेगी पुलिया, आवागमन होगा सुगम

Updated on 30-08-2020 12:05 AM
कोरबा नगर निगम केारबा के वार्ड क्र. 33 डिंगापुर बस्ती के दूसरे छोर पर बसे मोहल्ले के निवासियों की 40 वर्ष की समस्या अब दूर होगी। बस्ती एवं मोहल्ले के बीच पड़ने वाले नाले पर पुलिया बनेगी तथा वहां के लोगों का आवागमन सुगम होगा। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आज मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया तथा तत्काल इस पर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
          महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आज निगम के वार्ड क्र. 33 डिंगापुर एवं वार्ड क्र. 32 रिसदी सहित इनसे जुडे़ क्षेत्रों का दौरा किया। वार्ड क्र. 33 डिंगापुर बस्ती के आखिरी छोर में मोहल्ला बसा हुआ है, बस्ती तथा उक्त मोहल्ले के बीच में नाला बहता है, मोहल्ले के लोग अभी तक इस नाले को पैदल पार करते हैं, उनकी यह समस्या विगत 40 वर्षो से बनी हुई है। आज महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचकर समस्या का जायजा लिया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या को दूर करने के लिए नाले पर पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तत्काल तैयार कराएं तथा सभी संबंधित कार्यवाही त्वरित रूप से प्रारंभ कराएं ताकि जल्द से जल्द उक्त नाले में पुलिया का निर्माण कर मोहल्ले वासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाया जा सके तथा बरसों से चली आ रही उनकी एक बड़ी समस्या को दूर किया जा सके। महापौर श्री प्रसाद ने डिंगापुर बस्ती के अन्य विभिन्न मोहल्लों का भी पैदल भ्रमण किया, वहां के निवासियों से भेंट की, समस्याओं को जाना तथा उनके निराकरण के संबंध में त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.