Select Date:

भारत आ रही ये शानदार 4 बाइक

Updated on 22-05-2020 06:29 PM

कीमत 3 लाख रु. से कम रहने की उम्मीद 
नई दिल्ली।  भारतीय बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट में इस साल 4 शानदार बाइक आने वाली हैं। इनकी कीमत 3 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। कावासाकी की ​नई कावासाकी निन्जा 300 शानदार स्पोर्ट्स बाइक लॉकडाउन खत्म होने के बाद लॉन्च होने वाली है। इसे अक्टूबर में बाजार में उतारा जा सकता है। फुल-फेयर्ड डिजाइन वाली इस बाइक में ब्लैक अलॉय वील्ज, स्प्लिट हेडलाइट और एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेंगे। अपडेटेड निन्जा 300 में बीएस6-कम्प्लायंट 296सीसी, पैरलल-ट्विन इंजन होगा, जो 39 बीएचपी की पावर और 27एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। बीएमडब्ल्यू की नई बीएमडब्ल्यूजी 310 जीएस अडवेंचर-टूरर बाइक इस साल अगस्त-सितंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। अपडेटेड बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट 313सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, जो 34बीएचपी की पावर और 27.3एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सेमी-फेयर्ड डिजाइन वाली यह बाइक अप-स्वेप्ट एग्जॉस्ट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय वील्ज के साथ आएगी।
बीएमडब्ल्यू भारतीय बाजार में अपनी नई बीएमडब्ल्यू जी 310 आर बाइक का भी अपग्रेडेड मॉडल लाने वाला है। अपडेटेड बीएमडब्ल्यू जी 310 R को अपडेटेड जी310 जीएस के साथ ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें भी बीएस6 कम्प्लायंट 313सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, जो 34बीएचपी की पावर और 27.3एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्ट्रीट-नेकेड बाइक के बीएस6 मॉडल की कीमत 2.70 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। केटीएम अपनी नई केटीएम आरसी 390 स्पोर्ट्स बाइक का न्यू-जेनरेशन मॉडल लाने वाला है। नई आरसी 390 को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। नई आरसी 390 बाइक नए फ्रंट लुक और साइड फेयरिंग के साथ आएगी। बाइक नए फेम पर आधारित होगी। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट 373.3सीसी, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 42.9बीएचपी की पावर और 36एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 2.65 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। न्यू-जेनरेशन मॉडल को नवंबर 2020 में होने वाले इआईसीएमए ऑटो शो में पेश किए जाने की उम्मीद है, जबकि इसकी लॉन्चिंग 2021 की शुरुआत में हो सकती है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.