रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 395 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,932 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में रायपुर जिले से 174, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर-चांपा से नौ, कोरबा और बलरामपुर से आठ-आठ, गरियाबंद से सात, बालोद, महासमुंद, कांकेर और अन्य राज्य से छह-छह, जशपुर से तीन, धमतरी, बलौदाबाजार, सरगुजा और कोरिया से दो-दो तथा बेमेतरा और सूरजपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें रायपुर केंद्रीय जेल के 39 कैदी और दो कर्मचारी शामिल हैं। जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जेल में कैदियों के नमूनों की जांच की जा रही है।
संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों को पृथक-वास में रख कर उनकी जांच की जा रही है। वहीं, छह लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र के निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को सांस की बीमारी तथा कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर उसे 31 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रायपुर के मठपुरैना निवासी 60 वर्षीय महिला अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित थी। अर्धचेतना और सांस लेने में तकलीफ होने की अवस्था में उसे 31 जुलाई को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसके नमूनों की जांच की गई जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे चार अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर भेजा गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि राजनंदगांव निवासी 37 वर्षीय पुरूष उपचार के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनंदगांव में भर्ती था। अनियंत्रित मधुमेह तथा सांस की बीमारी की वजह से उसे चार अगस्त को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। पांच तारीख की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, रायपुर के गुढ़ियारी रायपुर निवासी 63 वर्षीय पुरूष को पक्षाघात, उच्च रक्तचाप, सांस लेने में तकलीफ तथा बुखार की दशा में पांच अगस्त को देर रात उसे एम्स में भर्ती कराया गया था तथा देर रात ही उसकी मौत हो गई।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…