पीएनबी का 37 हजार करोड़ दबाए बैठे हैं 1700 बकायेदार
Updated on
13-08-2020 06:34 PM
नई दिल्ली । मौजूदा वित्तवर्ष की पहली तिमाही तक विनसम डायमंड एंड ज्वेलरी, गीतांजलि जेम्स और एबीजी शिपयार्ड जैसी बड़ी कंपनियों ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 37 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा दबाए बैठे हैं। विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस के ऊपर भी 522.48 करोड़ का कर्ज है। पीएनबी की वेबसाइट पर 30 जून को अपलोड की गई जानकारी के मुताबिक कुल 1787 इरादतन बकायेदारों पर बैंक का 37020.27 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। बकायेदारों की सूची में मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स लि. पर 5064.84 करोड़ का कर्ज है। गीतांजलि समूह की ही गिली इंडिया और नक्षत्र पर क्रमश: 1,447 करोड़ और 1,109 करोड़ रुपए बकाया है। वहीं जतिन मेहता की कंपनी विनसम डायमंड एंड ज्वेलरी लि. पर 1036.85 करोड़, एबीजी शिपयार्ड लि. पर 1193.37 करोड़ रुपये की देनदारी है। चंडीगढ़ स्थित कूडोस केमी लि. 1418 करोड़ का कर्ज बकाया है। वहीं जूम डेवलपर्स पर 702 करोड़, जस इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर लि. पर 453.96 करोड़ और स्टर्लिंग ग्लोबल ऑयल रिसोर्सेज लि. बैंक का 755 करोड़ रुपए दबाए बैठी है। इनके अलावा और भी कई कंपनियां हैं जिनका हजारों करोड़ का कर्ज बकाया है। ये सभी कर्ज कंसोर्टियम के जरिये दिए गए हैं।
नई दिल्ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
नई दिल्ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…