नई दिल्ली। कोरोना से मरने वालों के आंकड़े में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 24 घंटे में 357 लोग कोरोना से जंग हार गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर 9 हजार 996 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार 579 हो गया है। इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर अब तक 8102 लोगों की मौत हो गई है। राहत की बात है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 1 लाख 41 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।
कोरोना से सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 94 हजार को पार कर गया है। इसमें से 3438 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी राज्य में 46 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां कुल मरीजों की संख्या करीब 37 हजार है और 326 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 17 हजार से अधिक एक्टिव केस है। वहीं, दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 33 हजार के करीब पहुंच गया है। अभी कुल मरीजों की संख्या 32 हजार 810 है, जिसमें 984 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अभी 19 हजार 581 एक्टिव केस हैं। गुजरात में कुल मरीजों का आंकड़ा 21 हजार से अधिक है, जिसमें 1347 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 11 हजार 610 हो गई है, जिसमें 259 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी 11 हजार 610 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 321 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 4418 एक्टिव केस है।
अब तक 1.41 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक:
देश में कोरोना वायरस के मामलों में रिकवरी रेट तेजी से सुधर रहा है। आज लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या, एक्टिव मामलों से अधिक है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 लाख 41 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, जो सक्रिय मामलों से ज्यादा है।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…