Select Date:

3.35 करोड़ लूट के बदमाशों का UP में शॉर्ट-एनकाउंटर

Updated on 19-02-2026 01:05 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट के आरोपियों का यूपी में पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। यूपी पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। बिलासपुर पुलिस भी आरोपियों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर रही थी।

इसी दौरान बदमाश पुलिस के हाथ लग गए और धरपकड़ करते समय लुटेरे भाग रहे थे तब उन्हें पकड़ने के लिए यूपी और बिलासपुर पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिससे भागते समय बदमाश विजय लाम्बा और उसके साथी के पैर में गोली लगी लग गई।

जिससे वो घायल हो गए। विजय लाम्बा समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर से भी पांचवा आरोपी पकड़ा गया है। UP पुलिस आज इस मामले का मिर्जापुर में खुलासा करेगी।

बता दें कि सरकंडा के राजकिशोर नगर में सराफा कारोबारी संतोष तिवारी मंगलवार की रात लूट की वारदात हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। आईजी रामगोपाल गर्ग खुद मौके पर पहुंचकर अफसरों को दिशानिर्देश देते रहे।

जांच के दौरान टीम ने शहर के आउटर इलाके के ग्राम उरतुम के पास सराफा कारोबारी संतोष की लूटी हुई कार को बरामद कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली। साथ ही तकनीकी जांच कर आरोपियों को ट्रेस कर लिया।

एक दिन पहले अकलतरा से चोरी की थी कार

पुलिस जांच में पता चला कि वारदात में उपयोग की गई बाइक और कार दोनों चोरी की थी। बाइक अंबिकापुर में पदस्थ नगर सैनिक राकेश चौबे के नाम पर दर्ज है, जिसे आरोपियों ने 13 फरवरी को मैनपाट से चोरी किया था और उसी से वे बिलासपुर आए।

वहीं सफेद रंग की इको वैन वारदात से एक दिन पहले अकलतरा थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.