Select Date:

राज्य जलग्रहण के लिए 306 अनुमोदित, विभिन्न विभागों से किया जाएगा आवश्यक डाटा एकत्र

Updated on 09-09-2022 05:34 PM
मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जल ग्रहण प्रबंधन क्षेत्र के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राज्य जलग्रहण क्षेत्र हेतु 306 करोड़ रूपए की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. और कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी निकाय की बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राज्य के किसानों को जलग्रहण परियोजनाओं से ज्यादा से ज्यादा फायदा हो इसके लिए कार्ययोजना में ऐसी सभी जरूरी कार्य शामिल करें। बैठक में भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार राज्य की जलग्रहण परियोजना के परिपेक्ष्य में रणनीतिक प्लान तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन, राजस्व केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सिंचाई विभाग तथा नाबार्ड और केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड से तकनीकी सहयोग लिया जाए। परियोजनाओं के लिए राज्य शासन के विभिन्न विभागों से आवश्यक डाटा प्राप्त किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के तहत विभिन्न आस्था मूलक कार्यों, क्षमता विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन फसल उत्पादन प्रणाली एवं आजीविका गतिविधियों के लिए वर्ष 2022-23 के लिए 306 करोड़ रूपए की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव एस. भारतीदासन और जलग्रहण प्रबंधन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.